प्रतिनिधि प्रतिनिधि,चतरा। टंडवा प्रखंड अन्तर्गत ग्राम सिसई में सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय की अगुवाई में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उसके बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रेरणादाई कथनों को सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहब अंबेडकर जी का कहना था कि अपनी शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए, यह कथन हम सभी मानव जीवन के लिए अनुकरणीय है। साथ ही बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।बाबा साहब का यह कथन सम्पूर्ण मानव जगत के लिए प्रेरणादाई है,जिसे हमसभी को अनुकरण करते हुए अपने जीवन में अमल करना चाहिए।





कार्यक्रम में विशेष रूप में उपस्थित सहायक अध्यापक संघ टंडवा के अध्यक्ष सुमन भारतीय ने कहा कि जाति, नस्ल या वर्ग का अंतर भूलाकर समाजिक भ्रातृत्व को सर्वोच्च स्थान देना राष्ट्रवाद का मूल भाव है,जिसे हम सब को अनुकरण करना चाहिए। मौके पर भाजपा पंचायत संयोजक धनंजय पांडेय, पुर्व उप मुखिया राजू रजक, शिवनाथ रजक, रामदुलार रजक व अन्य उपस्थित थे।