पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत शहीद चौक के पास गुरुवार शाम विधि विधान से पूजा अर्चना कर भाजपा चुनावी कार्यालय का उद्धघाटन किया गया।उद्घघाटन के मौके पर मौजूद लातेहार जिला चुनाव प्रभारी अविनाश वर्मा,पूर्व विधायक प्रकाश राम, जिला अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्धघाटन किया गया।उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को अतिथियों द्वारा लातेहार विधानसभा में जीत दर्ज करने का संकल्प दिलाया गया।





इस मौके पर मुकेश पांडेय,कौशल लाल नाथ शाहदेव,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा,सुनील पांडेय,शैलेश सिंह,पूर्व उपप्रमुख संजीव कुमार सिन्हा, संतोष यादव,मनोज यादव,बिहारी यादव,राम कुमार गुप्ता,प्रेम प्रसाद गुप्ता,मो० जुनैद,सूरज शाह,विजय ठाकुर, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।