पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार। प्रखंड स्थित परियोजना इंदिरा गांधी मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक निर्मल सिंन्हा ने बताया कि यह रैली विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करते हुए अपने मत का प्रयोग करने को अपील किया गया है। ताकि प्रखंड का मतदान सत प्रतिशत रहें।
इस दौरान विद्यार्थियों ने न जाति पे न धर्म पे बटन दबाए कर्म पे,चुनाव नहीं मतदान करें नए भारत का निर्माण करें,सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो,जागो जागो ऐ मतदाता तुम भारत के भाग्य विधाता,बहकावे में कभी न आना सोच समझकर बटन दबाना,वोट न हो कोई बेकार एक वोट से होगी जीत हार जैसे नारे लगा रहे थे। इस मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक एवं सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।





