विशेष संवाददाता,रांची। जिले के जाने माने समाजसेवी एवं झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने कहा कि जनता पानी और बिजली की समस्या से जूझ रही है,लेकिन विभागीय पदाधिकारी बेपरवाह हैं।





निपु सिंह ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगा पा रही है। भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। किसको प्रधानमंत्री आवास मिलना चाहिए, किसको राशन मिलना चाहिए, किसको शौचालय मिलना चाहिए।अभी तक किसी को समझ में नहीं आया है और न ही सरकार इसकी जांच कर रही है‌। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या तो ऐसी है कि पूरे दिन बिजली का आना जाना लगा रहता है। जब शाम होता है तब भी बिजली गुल हो जाती है, रात में भी बिजली नहीं रहती। गर्मी से जनता परेशान है। यही हाल पानी का भी है। सप्लाई पानी जहां-जहां है समय पर नहीं आता है। सरकार इस पर गंभीर नहीं है।





निपु सिंह ने कहा कि सरकार न भ्रष्टाचार पर लगाम लगा पा रही है और न ही बिजली पानी दे पा रही है। बिजली पानी की व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।