वरीय संवाददाता,रांची। भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला के तत्वावधान में राजधानी में पानी की भयंकर किल्लत, बिजली की घोर संकट एवं रांची नगर निगम की चुनाव नहीं कराने को लेकर शनिवार को हेमंत सरकार के खिलाफ त्राहिमाम यात्रा निकाली गई।





जिला स्कूल चौक मैदान से कचहरी चौक रांची तक निकाली गई त्राहिमाम यात्रा में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। रांची के विधायक सीपी सिंह ने भी त्राहिमाम यात्रा में शामिल होकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन में भाग लिया।