प्रतिनिधि,जमशेदपुर। बिष्टुपुर मेन रोड स्थित श्रीराम मंदिर में 28 दिसंबर बुधवार से श्री अम्बा यज्ञ नव कुण्डीय श्री सहस्त्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीमदद्देवी भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ और जो आगामी गुरुवार 5 जनवरी तक चलेगा। वहीं बुधवार की सुबह बिष्टुपुर लक्ष्मी नारायण गोस्वामी परमहंस मंदिर से 1100 महिलाओं द्वारा भव्य कलश समेत देवी भागवत पुराण शोभा यात्रा निकली गई। जो बिष्टुपुर रीगल गोलचक्कर मुख्य मार्ग होते हुए श्रीराम मंदिर आकर संपन्न हुई।





इस दौरान कलश तथा देवी भागवत पुराण शोभा यात्रा की विधिवत पूजा पंडित नेमि चंद ने कराई। वहीं शोभा यात्रा के श्रीराम मंदिर पहुंचने के बाद अरवी मंथन द्वारा यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित की गई। शोभा यात्रा में शामिल भक्त गण माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। साथ ही श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई की टीम और स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल माता के भजनों की अमृत वर्षा कर रहे थे। माता के भजनों पर भक्त नचाते झूमते आगे बढ़ रहे थे। श्रीविद्या शक्तिसर्वस्वम् चेन्नई के नेतृत्व में टाटानगर इकाई द्वारा लौहनगरी में दूसरी बार आयोजित हो रहे धार्मिक कार्यक्रम परमपूज्य श्री विजय गुरुजी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा हैं। वहीं शाम को व्यास पीठ से विजय गुरुजी महाराज ने अपने सुमधुर वाणी से श्रीमदद्देवी भागवत माहात्म्य एवं मघु कैटभ संहार का विस्तार से प्रसंग सुनाया। जिसका सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद भी उठाया।





यज्ञ के पहले दिन राम अवतार अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, दिलीप रिंगसिया, आशीष अग्रवाल, सुशील बांका, ब्रजमोहन लाडेसरिया, पवन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अंकित चेतानी, मनोज गुप्ता, सविन पोद्दार, बिमल गुप्ता, रूपेश महेरिया, राहुल अग्रवाल कुल 14 यजमानों ने सपत्नी पूजा की। जिसमें पंडित नेमि चंद के 71 विद्वान पंडितों की टीम ने पूजा कराई। जिसके बाद सभी भक्तों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। जबकि गुरूवार को इन 14 यजमानों के साथ 23 और नये यजमान कुल 37 यजमान संयुक्त रूप से पूजा कराएंगे।