बिहार सरकार की गाड़ी पर झारखंड में जुर्माना, जानें कारण
बिहार सरकार की गाड़ी पर झारखंड में जुर्माना, जानें कारण <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।शहर में वाहनों में अवैध बोर्ड और नेम प्लेट लगाने वालों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। इस अभियान में बिहार सरकार और रांची विश्वविद्यालय के अधिकारियों के लगे नेम प्लेट को हटाया गया। अभियान में वाहनों के अन्य कागजात की भी जांच की गई। 17 वाहनों से 26,500 रुपए जुर्मना भी वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश और ट्रैफिक डीएसपी जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
कई कार में अवैध तरीके से बोर्ड लगाए गए थे। इसमें रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष, बिहार सरकार के नगर विकास विभाग के अधीक्षण अभियंता के वाहन पर भी बोर्ड पाए गए। सभी का ऑन द स्पॉट बोर्ड उतारा गया और उनसे जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा विहिप के प्रदेश अध्यक्ष के वाहन से भी बोर्ड हटाया गया। एक कार पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का बोर्ड लगा था, उसे भी तत्काल उतारा गया।
जांच के दौरान वाहन संबंधी अन्य कागजात-प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा और लाइसेंस को लेकर भी सैकड़ों वाहन की जांच की गई।
जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश ने बताया कि विभिन्न प्रकार के निजी-व्यावसायिक वाहनों में कई प्रकार के विशिष्ट सूचक बोर्ड आगे और पीछे लगाए जा रहे हैं। विभिन्न रंगों में लिखे रहने से लोगों के वाहनों के विशिष्ट होने का संदेह उत्पन्न होता है एवं यातायात परिचालन प्रभावित होता है। कई अवसरों पर एंबुलेंस को भी आवागमन में बाधा का सामना करना पड़ता है एवं परिवहन कर रहे रोगियों को परेशानी होती है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जांच अभियान समय-समय पर नियमित रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने मोटरवाहन चालक-मालिकों से सरकारी अधिसूचना का अनुपालन करने का निर्देश दिया।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

