वाराणसी।चीन समेत अलग-अलग देशों में कोरोना का नया वैरिएंट कहर बरपा रहा है।इसके कहर का असर भारत में कैसा होगा,ओमिक्रोन के नए वैरिएंट से क्या देशवासियों की इम्यूनिटी इससे जंग लड़ पाएगी।इन कई सवालों पर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कोविड स्पेशलिस्ट और जंतु विज्ञान के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने दावा किया है कि नया वैरिएंट भारत में ज्यादा प्रभावी नहीं होगा।नए वैरिएंट BF.7 से देशवासियों को डरने की जरूरत नहीं है।बस सतर्कता बरतनी जरूरी है। सभी से कोरोना की बूस्टर डोज लगवाने की भी अपील की है।





प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि इस वैरिएंट से फिलहाल देशवासियों को कोई खतरा नहीं है।उन्होंने कहा कि पहले चीन में लोग नेचुरली इनफेक्ट नहीं हुए थे,जैसे अब हो रहे है। इसलिए वहां केस बढ़ रहा है।भारत के लोगों में वैक्सीन और संक्रमित होने की वजह से इम्यूनिटी डेवलप हो चुकी है। इसलिए यहां उस तरह का कोई खतरा नहीं है, जब तक बिलकुल नया वैरिएंट न आ जाए।





प्रोफेसर चौबे ने कहा कि कोरोना के टीके का बूस्टर डोज सभी को लगवाने की भी जरूरत नहीं है।बूस्टर डोज वे लोग ही लगवाएं जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं या फिर बुजुर्ग हैं।उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए सावधानी आवश्यक है।ऐसे में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से पहले मास्क लगाना जरूरी है।





बता दें कि कि चीन, जापान और दक्षिण कोरिया समेत अन्य देशों में नए वैरिएंट का कहर बरप रहा है।अभी तक देश में नए वैरिएंट के चार मामले सामने आए हैं।केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्कता बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की है।