विशेष संवाददाता,रांची। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह मंगलवार को अपने एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंचे। मौके पर बीएसपीएस के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन एवं झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष अमरकांत ने श्री सिंह का स्वागत किया।इस दौरान संगठन से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण विषयों और पत्रकार हितों के संरक्षण को लेकर विचार विमर्श किया गया।श्री सिंह देर शाम झारखंड से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान कर गए।





