प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड पर चलने वाली बीडीएम पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग।





ज्ञात हो कि 12 जनवरी से सीआईसी सेक्शन पर चलने वाली बीडीएम पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रेलवे प्रबंधन के द्वारा रेलवे का मरम्मत कार्य करने के नाम पर बंद कर दिया था, उसके बाद दूसरा पत्र जारी करते हुए उसे 28 अप्रैल तक परिचालन बंद कर दिया गया। बीडीएम पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बंद होने के कारण रेलवे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।





रेलवे यात्रियों का कहना है कि बीडीएम पैसेंजर ट्रेन हम लोगों के लिए काफी सुविधाजनक था,लेकिन रेलवे प्रबंधन के द्वारा सिर्फ इस ट्रेन को ही क्यों बंद किया गया। इस बात का खुलासा अभी तक रेलवे प्रबंधन के द्वारा नहीं किया गया है, लेकिन इस पैसेंजर ट्रेन के बंद होने से हम यात्रियों को प्रतिदिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीडीएम पैसेंजर ट्रेन के बंद होने से दूसरे पैसेंजर ट्रेन में भीड़ काफी बढ़ गई, समय का अंतराल काफी लंबा होने के कारण घंटों दूसरे पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर घंटो बैठे रहना पड़ता है। रेलवे प्रबंधन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। रेलवे यात्रियों ने बताया कि हम सभी लोग काफी बेसब्री से बीडीएम में पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।