लखनऊ।राजधानी लखनऊ के बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजीव कुमार चड्ढा पर एक छात्रा ने मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय के कुलपति से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर ने उसे सिगरेट और बियर पीने के लिए मजबूर किया।इस पूरे मामले को लेकर छात्रा ने न्याय के लिए गुहार लगाई है।





छात्रा ने प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि बीती 19 अप्रैल को उसकी तबीयत ठीक नहीं थी,और वह अपने घर जाना चाहती थी।जिसके लिए वह अवकाश प्रार्थना पत्र लेकर प्रोफेसर के पास हस्ताक्षर कराने गई।प्रोफेसर ने खुद छात्रावास आने की बात कही और वह जब छात्रावास आए तो हस्ताक्षर करने की जगह अपने साथ कार में ले जाने लगे।





छात्रा का आरोप है कि चलती हुई कार में ही प्रोफेसर ने उसे सिगरेट और बियर पीने के लिए मजबूर किया।जब वह उनकी इस हरकत का विरोध किया तो प्रोफेसर ने उसके साथ अश्लील हरकत की।छात्रा के विरोध के बाद भी प्रोफेसर नहीं माने और तरह तरह के प्रलोभन देने लगे और साथ ही छात्रावास छोड़ते हुए धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जीवन बर्बाद कर दूंगा। इसके बारे में उसने आपने माता-पिता को बताया। फिर विवि पहुंचकर उसने विधि विभाग में घटना की जानकारी दी।





पीड़िता ने इस घटना की लिखित शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, MHRD,UGC और बीबीएयू के कुलपति, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर और कुलानुशासक से की है।पीड़िता ने विवि प्रशासन को लिखित शिकायत दिए तीन दिन हो गए है,लेकिन आरोपी प्रोफेसर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।





बीबीएयू प्रवक्ता गोपाल सिंह का कहना है घटना की जानकारी होने के बाद कुलपति प्रो. संजय सिंह के निर्देश पर विशाखा गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गाइन लाइन का पालन करते हुए विवि की आंतरिक शिकायत समिति को पूरा मामला सौंप दिया गया है। जांच समिति की रिर्पोट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।