बुलडोजर राज के बहाने गरीबों के सवालों की अनदेखी नहीं चलेगी: झामस
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति के नाम सौंपा 5 सूत्री मांग पत्र
प्रतिनिधि,गिरिडीह। भाकपा माले तथा झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के नेताओं ने कहा है कि जन सवालों को हल करने में पूरी तरह से विफल मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान को ताक पर रखकर बुलडोजर राज थोपने के बहाने गरीबों के सवालों की अनदेखी कर रही है।कहा कि देश के गरीब रोटी कपड़ा और मकान के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं,लेकिन इन सबसे बेफिक्र केंद्र की मोदी सरकार रात-दिन एक कर कार्पोरेटों की तिजोरी भरने का काम कर रही है।यह सब नहीं चलेगा।साथ ही कहा कि देश भर के भूमिहीनों और गरीबों के लिए वास-आवास कानून बनाकर जमीन और आवास की गारंटी करनी होगी। मनरेगा में मजदूरों के रोजगार की आवश्यकता के अनुसार काम और समय पर भुगतान की गारंटी करनी होगी।
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गिरिडीह जिले के प्रखंडों में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की अगुवाई में धरना प्रदर्शन करते हुए 5 सूत्री मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में मांग पत्र सौंपते हुए भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव, गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा, झामस नेता मनोज यादव, पंकज वर्मा एवं मो इफ्तिखार अंसारी आदि ने अपने संबोधन में कहा कि, देश में लोकतंत्र और संविधान को ताक पर रखकर बुलडोजर राज थोपने के बहाने करोड़ों गरीबों के ज्वलंत सवालों को अनदेखी करने की साजिश की जा रही है।
माले/झामस नेताओं ने कहा कि सभी भूमिहीनों और गरीबों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए वास-आवास कानून बनाना होगा। मनरेगा मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी की गारंटी करनी होगी। किसानों के लिए एमएसपी कानून बनाना होगा। जरूरतमंदों गरीब एवं लाचार जरूरतमंदों को ₹3000 प्रति माह पेंशन की व्यवस्था लागू करनी होगी। उज्ज्वला योजना में प्रांभिक दर पर ही गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना होगा।कहा कि यदि इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा सहित अन्य संगठन आने वाले दिनों में व्यापक जन आंदोलन खड़ा करेंगे।
मौके पर मनोज कुमार यादव, संजय यादव, पंकज कुमार वर्मा,मो इफ्तेखार अंसारी, मो इकराम अंसारी, मो, नौशाद आलम, मो, नासिर शेख, अनिल यादव, राजकुमार यादव,राहुल यादव,लिलमुनी देवी, अनिता देवी,चांदमुनि देवी, अंजली देवी,लीलावती देवी, बड़की देवी,बुंदिया देवी,प्रमोद यादव,नारायण महतो, अजय यादव मो असगर अली, मो सरफराज अंसारी, संझली देवी, मंझली देवी,जयंती देवी समेत अन्य मौजूद थे।





