पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अकिल अख्तर के समर्थन में पाकुड़ प्रखंड के पंचायत सोनाजोड़ी पार्टी कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।





बैठक में कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर मजबूती से काम करने का निर्देश दिया।साथ ही बूथ जीतो,चुनाव जीतो का नारा भी बुलंद किया।





मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य हजीकुल आलम, सोनू आलम, सोना जोड़ी पंचायत समिति सदस्य रफीक अंसारी, पूर्व उप मुखिया सफीक अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, मुस्कुद अली, मनीरामपुर उप मुखिया सदीउर रहमान, मौलाना लुत्फल हक, आरिफ अंसारी आदि मौजूद थे।