पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी(चतरा)।भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी में गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर बाल दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने की।कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण करके उन्हे नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डाॅक्टर दुलार ठाकुर ने कहा कि नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था। बच्चे प्यार से नेहरू को चाचा कहकर बुलाते थे। प्रोफेसर ललित मोहन सिन्हा ने कहा कि 14 नवंबर 1964 से बाल दिवस की शुरुआत हुई। बच्चों को नेहरू के जीवन और व्यक्तित्व का अनुकरण करना चाहिए।प्रोफेसर श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए मोबाइल से दूर रहना चाहिए।
कार्यक्रम को प्रोफेसर जानकी प्रसाद दांगी और प्रोफेसर महेंद्र ठाकुर ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन एनएसएस इकाई 1 के कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर संदीप कुमार और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर ललित मोहन सिन्हा ने किया।कार्यक्रम में प्रोफेसर धीरेंद्र यादव, प्रोफेसर लीलू रानी सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।





