पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।प्रखंड के ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान भद्रकाली महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत साईं ब्यूटी एंड हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित किया गया।यह आयोजन एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग के तहत किया गया।इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। साई ब्यूटी एंड हेल्थ केयर के डायरेक्टर दीपक रजक ने प्राचार्य,मुख्य अतिथि पवन शर्मा सहित व्याख्याताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।





प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करने से नौकरी नहीं मिलती है।इसके लिए डिग्री के साथ-साथ हुनर भी जरूरी है।समाजसेवी पवन शर्मा ने कहा कि सरकार सभी को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती है इसलिए स्वरोजगार जरूरी है।





प्रोफेसर ललित मोहन सिन्हा ने कहा कि स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा कौशल विकास कार्यक्रमों द्वारा प्रशिक्षण का लाभ लेकर रोजगार प्राप्त करके आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है।





कार्यक्रम के निदेशक दीपक रजक,सोनी सिंह और नंदिनी कुमारी चौधरी द्वारा छात्र छात्राओं की काउंसलिंग की गई।काउंसलिंग में चयनित छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण देकर प्लेसमेंट करवाया जायेगा।





कार्यक्रम में प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर श्याम सुन्दर प्रसाद, प्रोफेसर जानकी प्रसाद दांगी,प्रोफेसर ललित मोहन सिन्हा, प्रोफेसर सकेंद्र मिस्त्री, प्रोफेसर ललित कुमार सिंह,प्रोफेसर अखिलेश पांडेय, प्रोफेसर संदीप कुमार, प्रोफेसर मधुबाला सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।