विशेष संवाददाता





रांची। सिंह मोड़, हटिया निवासी एवं संत चार्ल्स स्कूल, पटेल नगर की छात्रा भव्या सिंह का चयन दक्षिण भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो 'द 15 चैंपियनशिप बैटल' के लिए हुआ है। इस शो का प्रसारण ईटीवी तेलुगू पर प्रत्येक बुधवार को रात्रि 9:30 बजे किया जाता है। भारत का माइकल जैकसन कहे जाने वाले प्रख्यात अभिनेता प्रभु देवा उक्त रियलिटी शो में निर्णायक के रूप में शामिल हैं।भव्या के पिता जितेंद्र कुमार सिंह और माता भारती सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य भव्या को नृत्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहे।





भव्या राजधानी के चुटिया स्थित मैजिक मूव्स डांस स्टूडियो से विगत लगभग पांच वर्षों से सुभाष चैंप के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। नृत्य के क्षेत्र में भव्या की प्रतिभा निखारने में सुभाष की महत्वपूर्ण भूमिका है। ख्यातिप्राप्त रियलिटी शो में प्रस्तुति के लिए भव्या का चयन होने से उनके परिवारजनों, शुभचिंतकों, शिक्षकों व सहपाठियों ने बधाई दी है।