प्रतिनिधि,चतरा। रविवार को सदर प्रखंड के शेषांग के मंगारदहा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 वां संस्करण मन की बात सुना। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान,भाजपा नेता शिवकुमार चौबे,प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा रंजय भारती,जिला उपाध्यक्ष अमित राम,संजय भारती,निरंजन भारती,सुधीर कुमार,बसंत भारती,अनुज भारती,रमाशिस भुइयां,राजू भुइयां,दशरथ भुइयां व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।