प्रतिनिधि, हजारीबाग। भारत के संविधान निर्माता बोधित्वभाजपा अनूसूचित जाती मोर्चा द्वारा आयोजित बाबा साहब के जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सदर विधायक, लोगों को किया संबोधित,कहा-बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में करें आत्मसात, सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर कर बनाएं आदर्श समाज बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सदर प्रखंड स्थित चुटियारो पंचायत अवस्थित ग्राम डूमर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हजारीबाग द्वारा डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। जयंती समारोह की अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए।





सबसे पहले मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल के डूमर ग्राम पहुंचते ही आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ढोल- ताशे और गाजे- बाजे के साथ फूल माला पहनाकर जबरदस्त स्वागत किया। तत्पश्चात ग्राम प्रवेश करते ही अंबेडकर युवा संघ डूमर के सदस्यों ने अंग- वस्त्र ओढ़ाकर और अबीर गुलाल लगाकर सम्मान किया। विधायक मनीष जायसवाल ने भगवान बुद्ध, संत रैदास और डॉ.भीम राव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पार्पण और माल्यार्पण कर नमन किया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा साहेब के जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।





मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल ने इस जयंती समारोह को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को फूल माला पहनाकर और अंग- वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान डूमर गांव की युवती मुस्कान ने बाबा साहब के जीवनी को बड़े ही जोशीले अंदाज में रखा और अपने समाज से कई सवाल करते हुए बाबा साहेब के बताएं मार्ग पर चलने का अपील किया ।





मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा की बाबा साहब के आदर्श और उनके बताए गए सामाजिक समानता एवं समरसता जैसे विशेष विषयों को आज हमें अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जहां संयुक्त राष्ट्र ने अंबेडकर को विश्व का प्रणेता कहकर उनका और हम भारतीयों का गौरव बढ़ाया है। वहीं भारत सरकार ने उनके समृति स्थलों का विकास कर और उनके जन्म- जयंती पर सरकारी छुट्टी की घोषणा कर उनके महत्त्व को बढ़ाने का काम किया है।





विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की बाबा साहब के तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के साथ सामाजिक सौहार्द और भाईचारे से आगे बढ़ते हुए समाज की कुरीतियों को दूर करने में एक आदर्श नागरिक के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। वर्तमान समाज में भी हमें वर्तमान समाज में शराब का सेवन, महिलाओं का शोषण, घरेलू हिंसा जैसे असामाजिक कुत्यों पर बाबा साहब के दिए हुए अधिकार का सदुपयोग करते हुए खात्मा करने के लिए हमें संगठित होकर संघर्ष करना होगा।





विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जब भी समाज को आवश्यकता महसूस होती है कोई ना कोई महापुरुष जन्म लेता है और हमें सदमार्ग की ओर प्रशस्त करता है। वर्तमान भारत में हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी भी एक ऐसे ही महामानव है जो योद्धा की तरह से आगे बढ़कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हुए देश को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं।





मौके पर विशेष रुप से स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुरेश रजक, उपेन्द्र सिन्हा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रयाग मिर्धा, महामंत्री रंजीत कुमार, पप्पू पासवान, प्रवक्ता बलराम राम, मीडिया प्रभारी राजेंद्र पासवान, भीखू राम, सरयू रविदास, महादेव राम, परमेश्वर राणा, नारायण राणा, सुशीला देवी, मुनरी देवी, फुलमति देवी, तारो देवी, शांति देवी, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।