प्रतिनिधि,चतरा।महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को लेकर चतरा जिला भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ता व जनसंघ कार्यकर्ताओं के बीच परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने भारत सरकार के 9 साल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।





उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है।विश्व में भारत की ताकत बढ़ी है। आज कोई भी देश भारत की तरफ बुरी नजर से देख नहीं सकता।उन्होंने कहा की आज देश में विपक्षी पार्टियां देश को लूटने के लिए एक हो रहे हैं। हमें सतर्क रहकर चुनाव में तोड़ जवाब देना है।





पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल को पूरी तरह देश हित में बताया।जिला अध्यक्ष ने महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को चतरा जिले में संपूर्ण सफल करने के लिए सभी उपस्थित नेतागण को घर-घर संपर्क अभियान चलाने का अनुरोध किया।





कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालीचरण सिंह,अक्षयवट पांडे,प्रदीप सिंह,सन्तु पांडे,केदार केसरी,नारायण साहू,जीत नारायण महतो,राधा गोपाल दांगी,सीताराम दांगी,कामेश्वर पांडे,भागवत गुप्ता,रामचंद्र प्रसाद,अंबिका सिंह भोक्ता, रघुनंदन केसरी,अरविंद सिंह, ईश्वर दयाल पांडे,पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत सिन्हा,नवीन शाह, सुजीत भारती,जिला उपाध्यक्ष तिलेस्वर पासवान,बिजय चौबे, सरयु राम, कन्हैया सिंह, गुड्डू सिंह ,भवानी ,जिला मंत्री शिवबालक सिंह,अभिषेक केसरी,शुभम सिंह, गणेश प्रसाद साहू,राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र तिवारी ,लीलाधर महतो, अच्छाट सिंह,राकेश झा, शिव कुमार चौबे,मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह,अनिल सिंह, विनोद दांगी, विनोद गुप्ता,गोविंद तिवारी,सतीश सिंह,जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे । बैठक का संचालन जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सह महा - जनसंपर्क अभियान जिला संयोजक मिथिलेश गुप्ता ने की।