भाजपा की नियत और नीति गरीबों को समर्पित है: सतीश उपाध्याय





जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरित





नई दिल्ली/देश की विभिन्न सरकारों ने गरीबी उन्मूलन के अनेकों परियोजनाओं को लागू किया। वर्तमान केन्द्रीय भाजपा सरकार की नियत और नीति दोनों अंतिम पंक्ति तक लोक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है।मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर में आमूल चूल परिवर्तन किया है। सरकारी योजनाओं के साथ समाज के हर व्यक्ति को गरीबों और जरुरतमंदो को कम करने करने के लिए अपनी सेवाएं देनी चाहिए। उक्त बातें दिल्ली NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आरकेपुरम स्थित जीवन ज्योति कुष्ठ सेवा बस्ती में जरूरत मंदो के बीच कंबल वितरित करते हुए कही।





इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के मंत्री और नमो सेवा केन्द्र के संयोजक नीरज तिवारी ने कहा कि फैयाम फाऊंडेशन और नमो सेवा केन्द्र के सहयोग से मकर संक्रांति तक रोज कंबल वितरित किए जायेंगे। श्री तिवारी ने कहा कि हमारी संस्कृति सेवा की है हम लोग सेवा बस्तियों में नमो सेवा केन्द्र के माध्यम से शिक्षण केन्द्र भी खोलेंगे। इस अवसर पर फैयाम फाऊंडेशन के कार्यकर्ताओ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नमो सेवा केन्द्र भी अपने द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का विस्तार कर रहा है।