रांची।भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ अब जिला मुख्यालयों में 21 नवंबर से 25 नवंबर तक आक्रोश प्रदर्शन का ऐलान किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश आज सोमवार को राजधानी रांची में होने वाले कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।





विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 22 नवंबर को चाईबासा,24 नवंबर को गिरिडीह और 25 नवंबर को दुमका में आक्रोश प्रदर्शन में शामिल होंगे। 22 नवंबर को केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा गुमला में, 23 नवंबर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास धनबाद में और 24 नवंबर को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पलामू जिला में प्रदर्शन में शामिल होंगी।





इसके अलावा 21 नवंबर को साहिबगंज में सुनील सोरेन और अमित मंडल, 22 नवंबर को सिमडेगा में कोचे मुंडा और सुबोध सिंह गुड्डू, कोडरमा में पीएन सिंह और प्रणव वर्मा, खूंटी में संजय सेठ और मुनेश्वर साहू, पश्चिमी सिंहभूम में बाबूलाल मरांडी और किसलय तिवारी, सरायकेला-खरसावां में दिनेश उरांव और अमरदीप यादव, गुमला में अर्जुन मुंडा और प्रदीप वर्मा शामिल होंगे।





23 नवंबर को हजारीबाग में सीपी सिंह और पवन साहू, देवघर में सुनील कुमार सिंह, जामताडा में अनंत ओझा और अपर्णा सेन गुप्ता, बोकारो में रवीन्द्र कुमार राय और मनोज सिंह,गढ़वा में डा. दिनेशानंद गोस्वामी और श्याम नारायण दुबे, लोहरदगा में समीर उरांव और अभयकांत प्रसाद, धनबाद में रघुवर दास और जेपी पटेल, रामगढ में विद्युतवरण महतो और नीलकंठ सिंह मुंडा, 24 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम में जयंत सिन्हा और नवीन जायसवाल।





पलामू में अन्नपूर्णा देवी और शिवशंकर उरांव, लातेहार में सुदर्शन भगत और आदित्य साहू, गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी, चतरा में बीडी राम और बालमुकुंद सहाय, गोड्डा में बिरंची नारायण और मिस्त्री सोरेन, पाकुड़ में यदुनाथ पांडेय और अमर कुमार बाउरी। 25 नवंबर को दुमका में बाबूलाल मरांडी और गंगोत्री कुजूर जी उपस्थित रहेंगे।