प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)।प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार व संचालन महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। बैठक का शुभारंभ डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित और वंदेमातरम गीत के साथ किया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष पूरा होने पर 30 मई से लेकर 30 जुन तक महाजनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।बैठक को प्रभारी शिवबालक सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के तहत सभी को गांव- गांव तक जाकर संगठन को मजबूत करना है।मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं निगरानी भी रखने को कहा।
बैठक में जिला प्रभारी शिवबालक सिंह,राजेन्द्र दांगी,बिंदेश्वरी यादव, महादेव दांगी,लखन दांगी,रामानंद दांगी, उपाध्यक्ष प्रीतम यादव, कविता देवी,संतोष दांगी,सुरेश प्रसाद राणा, महेंद्र राम,बब्लू कुमार साव,सुनील कुमार राणा, प्रसादी पासवान, बिकास कुमार,शीला देवी,राजेश सिंह,यशवंत दांगी,राकेश गुप्ता, दशरथ दांगी,मिथलेश सिंह,सुनील पांडेय, शिवकुमार दांगी,युगल किशोर,अमिर दांगी, संतोष रजक, सुरेश राम दांगी,जितेंद्र शर्मा, कैलाश दांगी,विजय रविदास,महेश यादव,शोभा देवी,रोहित कुमार दांगी,विनय कुमार समेत कई उपस्थित थे।





