साहिबगंज।जिले के जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध में हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।जिसकी हत्या की गई है,उसका एक महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात कही जा रही है।पुलिस ने इस मामले में मृतक के चचेरे भाई को हिरासत में लिया है।
पूरा मामला जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के करमपहाड़़ से आगे स्थित शेरगढ़ गांव का है।जहां रात में पूसा पहाड़िया (30)की धारदार हथियार से कर हत्या कर दी गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूसा पहाड़िया रात में अपने घर में खाना खाने बैठा था।इसी दौरान कुछ लोग दरवाजे पर पहुंचे और उसे बाहर बुलाया।जिसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई।सोमरा पहाड़िया को शक था कि पूसा का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है।इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी भी हुई थी।घटना की सूचना पर नगर थाना, मुफस्सिल थाना और जिरवबाड़ी ओपी की पुलिस मौके पहुंची।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार्रवाई शुरू कर दी।
जिरवाबाड़ी ओपी के सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि शेरगढ़ गांव में हुई हत्या मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के चचेरे भाई को हिरासत में लिया है।उससे पूछताछ की जा रही है।जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।





