प्रतिनिधि,सिंदरी। 8 एवं 9 मई को हर्ल के मुख्यद्वार पर जो धरना का कार्यक्रम चल रहा है।वह भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ का ही धरना कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी का इस धरना कार्यक्रम से कोई लेना देना नही है। उक्त बातें अरविंद पाठक ने कही। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा का धरना कार्यक्रम होता तो कार्यक्रम स्थल पर पार्टी का झंडा एवं बैनर होता, लेकिन वहां तो ऐसा कुछ नहीं था। फिर किस आधार पर लोग उसे भाजपा का कार्यक्रम कह रहे हैं, समझ से परे है । हर्ल प्रबंधन को जो मांग पत्र दिया गया है, वह भी भाजपा के पैड पर नहीं है। कार्यक्रम स्थल पर सांसद के जाने मात्र से वह कार्यक्रम भाजपा का नहीं हो जाता है। सांसद को कोई भी यूनियन या संस्था बुला सकती है।इसका मतलब ये नहीं कि वह कार्यक्रम भाजपा का हो गया। भाजपा की पहचान भाजपा का झंडा और भाजपा का बैनर होता है, जो कार्यक्रम स्थल पर था ही नहीं।