भारतीय एकता कमेटी ने धरती आबा को दी श्रद्धांजलि
बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता : गुलाम मुस्तफा
वरीय संवाददाता,रांची। सामाजिक संस्था भारतीय एकता कमेटी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर गरीबों, जरूरतमंदों के बीच खाने-पीने की सामग्री वितरित की गई।
संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा कि धरती आबा वीर शहीद बिरसा मुंडा को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी शहादत को याद करते हुए हम उन्हें नमन करते हैं। इस अवसर पर झारखंडवासी एकता व भाईचारा का संकल्प लें, ताकि झारखंड का बेहतर से बेहतर विकास हो सके। इसके लिए हम सभी मिलजुल कर प्रयास करें।
झारखंड को लूटने और बर्बाद करने वालों से झारखंड को हम सभी मिलजुल कर बचाने का संकल्प लें तभी धरती आबा वीर शहीद बिरसा मुंडा की आत्मा को हम सभी शांति प्रदान कर सकते हैं। यही संकल्प उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गुलाम मुस्तफा ने कहा कि शहीद बिरसा मुंडा हम सभी झारखंड वासियों के दिलों में बसे हैं।झारखंड की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।





