प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कामकाजी पेशेवरों के लिए बिजनेस एनालिटिक्स में छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स का ग्रेजुएटिंग सेरेमनी 17 दिसंबर को आईएसआई कोलकाता में आयोजित किया गया। इस कोर्स की परिकल्पना आईएसआई (इंडियन स्टैटिसटिकल इंस्टीट्यूट) और जेएमए (जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन) द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। वहीं सेरेमनी में संघमित्रा बंद्योपाध्याय डायरेक्टर, आईएसआई और चाणक्य चौधरी वीपी, कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील सह प्रेसिडेंट जेएमए ने शिरकत की। साथ ही कार्यक्रम को पूरे भारत और विदेशों के छात्रों ने खूब सराहा और जो छात्र विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, चिकित्सा विज्ञान, उपयोगिता सेवा कंपनियों से थे।





आईएसआई के निदेशक और जेएमए के अध्यक्ष दोनों ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन में स्नातक छात्रों को बधाई देते हुए उनके भविष्य में कॉरपोरेट्स की उभरती जरूरतों को ध्यान में रखकर इसी तरह आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जोर देने की बात कही। मौके पर अमिताभ भट्टाचार्जी मानद सचिव जेएमए, प्रो. अमिताभ बंधोपाध्याय, प्रो. निखिल पाल, प्रो. उत्पल गोरैन, आईएसआई से मलय भट्टाचार्जी, जेएमए मैनेजिंग टीम के सदस्य सतीश अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थे।