प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। भाष्कर स्वालंबन क्लब द्वारा सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित कर बाल विवाह शीर्षक पर बेहतर झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को अंग वस्त्र,डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया।सम्मान पाने वालों में बाल कलाकार साक्षी,राधा कुमारी, विकाश कुमार व पिंकी देवी का नाम शामिल है।सम्मान पाकर कलाकार काफी खुश दिखे।सम्मान समारोह के बाद क्लब के सदस्यों ने शिक्षक श्याम सुंदर दांगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित किया।





झांकी निर्देशक अनिल कुमार ने बताया कि झांकी द्वारा लोगों का संदेश दिया गया कि माता पिता अपने पुत्र व पुत्री को कम से कम मैट्रिक तक मोबाइल ना दें और अगर मोबाइल दे भी देते हैं तो उसकी समुचित निगरानी रखी जाए और छोटे उम्र में बेटी को शादी ना करें। झांकी के माध्यम से अपने पूरे प्रखंड में यह बताना चाहता हूं और मैं लोगों से अपील कर रहा हूं कि छोटे-छोटे बच्चे नशा के सौदागर हो गए हैं।माता पिता का दायित्व है कि अपने बच्चे पर ध्यान दें।





बैठक में कई बिंदूओं पर समीक्षा की गई।सम्मान समारोह में क्लब के अध्यक्ष मुकेश कुमार,संगीता कुशवाहा, चंदा कुमारी,राजूलाल वर्मा,सुरेंदर दांगी, आशुरंजन कुमार, शुभम,नीरज,त्रिलोकी दांगी,सतीश दांगी, प्रकाश दांगी समेत कई अन्य उपस्थित थे।