प्रतिनिधि,भुरकुंडा। रामगढ़ जिले के कोयलांचल भुरकुंडा मे लगातार लकड़बघा के देखे जाने से पंगा जंगल के आसपास के लोगों में असंमजश की स्थिति बनी हुई है। बताते चले कि भुरकुंडा लपंगा की सड़क बंद होने के बाद अक्सर उस रोड पर सन्नाटा पसरा रहता है। वही लपंगा में रहने वाले लोगों को भुरकुंडा बाजार व शैक्षणिक संस्था मे पढ़ने हेतु बच्चो को इसी सुनसान रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं लगातार शोसल मीडिया मे इस प्रकार के वायरल पोस्ट व वीडियो से लोग सहमे हुए है। विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी गई है। वहीं दूसरी ओर कुरसे जंगल मे भी एक हिरण को पकड़ा गया। जिसे गांव वालो ने वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।