बांदा।उत्तर प्रदेश की पुलिस अजब गजब है।कभी भैंस को खोजने में जुट जाती है, तो कभी मुंह से ही ठांय-ठांय कर अपराधियों को डराती है।अब यूपी पुलिस का नया कारनामा जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।

बांदा पुलिस बकरियों की खोज में जुटी है,और तै और एसओजी और पुलिस की ज्वाइंट टीम ने बकरियों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रखा है।इसका आदेश जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी ने दिया है।जब सीनियर अधिकारी आदेश दें और उसके आदेश का पालन न हो ऐसा हो नहीं सकता।आदेश के बाद बकरियों की खोजबीन तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिले के कोतवाली देहात के पचुल्ला गांव का है। जहां रामनाथ बकरी पालन कर अपना जीवन यापन कर रहा है। बुधवार की रात रामनाथ की 21 बकरियों को चोर लेकर भाग गए। गुरुवार को रामनाथ ने कोतवाली में तहरीर दी।पुलिस ने रामनाथ को डांट कर भगा दिया।इसके बाद रामनाथ कप्तान साहब के पास पहुंच गया। कप्तान साहब ने रामनाथ की बात सुनी और थाने को बकरियों का पता लगाने के लिए आदेश दिया।एसओजी और पुलिस की ज्वाइंट टीम चोरी हुई बकरियों को खोजने में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि बकरियों की चोरी के पीछे एक आदमी नहीं हो सकता है।कई लोगों के शामिल होने की आशंका है।चोरों ने गाड़ी का प्रयोग किया होगा,एक साथ 21 बकरियों को चोरी कर बिना गाड़ी के भागना संभव नहीं है।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि एक घर से 21 बकरियों के चोरी होने की खबर मिली है। संभवित थाने को चोरी गई बकरियों का पता लगाने को कहा गया है।