प्रतिनिधि,गोला। रामगढ़ जिला के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मंडा पूजा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गोला प्रखंड अंतर्गत सरगडीह गांव में बड़े ही धूमधाम के साथ मंडा पर्व मनाया गया,जिसमें बंगाल से आए छऊ नृत्य के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर रात भर लोगों का मनोरंजन किया। वही इस मंडा पूजा में बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल सम्मिलित हुए।
इस दौरान राजीव ने सभी शिव भक्तों को अपनी ओर से मंडा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गांव में स्थित शिव मंदिर में शिव भक्तों ने उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना की। साथ ही साथ लोटन सेवा,लपरभंगी ,पटभंगी पूजा भी पूरे विधि विधान के साथ किया गया।
राजीव जयसवाल ने कहा कि मंडा पर्व हमारे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय ओर हमारे पूर्वजों की विरासत है। यह हमारे संस्कृति से जुड़ा हुआ पर्व है।पूर्वजों के इस परंपरा को हमे सुरक्षित रखना है। राजीव जायसवाल ने भगवान शिव और माता पार्वती के समक्ष मत्था टेक आशीर्वाद लिया और समस्त रामगढ़ विधानसभा वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मंडा पूजा को लेकर भोक्ता और भोक्ताइनों का भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास, तपस्या व सेवा भावना देखने को मिला।
मौके पर संतोष तिवारी, बबली सिंह, महेश महतो, बिक्की महतो, पवन कुमार पटेल, भास्कर कुमार सहित कमेटी के संयोजक लालदेव महतो,अध्यक्ष मिथुन महतो,सचिव गुरुपद महतो,उपाध्यक्ष बबलू करमाली सहित कई सदस्य उपस्थित थे।





