मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने परिसदन चतरा से ऑनलाइन माध्यम से कई योजनाओं का किया शिलान्यास





मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुक के बीच किया गया ट्रैक्टर वितरण





सरकारी प्रावधान के तहत जिले में बिछाए जा रहें हैं विकास के जाल :मंत्री





प्रतिनिधि,चतरा। राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रविवार को चतरा परिसदन से ऑनलाइन माध्यम से जिले के कई कब्रिस्तान घेराबंदी योजना, सरना स्थल घेराबंदी एवं अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुकों के बीच ट्रैक्टर का वितरण किया।हंटरगंज प्रखंड के पंचायत मीरपुर, औरु, जोरीकला, औरू, चतरा प्रखंड के पंचायत चतरा, प्रतापपुर प्रखंड के पंचायत डुमरवार, सिदकी, चंद्रिकला गोविंदपुर, कान्हाचट्टी प्रखंड के पंचायत चिड़ीदिरी, राजपुर, मदगड़ा, गिद्धौर प्रखंड के पंचायत पहरा, सिमरिया प्रखंड के पंचायत कसारी के गांवों में कुल 13 कब्रिस्तान घेराबंदी योजना का शिलान्यास किया गया। वहीं सिमरिया प्रखंड के पंचायत इचाक, बानासाड़ी, जांगी, कसारी, पत्थलगड्डा प्रखंड के पंचायत सिमरातरी, टंडवा प्रखंड के पंचायत साराढू, राहम, नवाडीह, कबड़ा, नवाडीह, धनगड़ा, लावालौंग प्रखंड के पंचायत सिलदाग, मांधनिया, कोलकोले, रिमी, मांधनीय, कोलकोले, रिमी, पंचायत के गांवो में कुल 20 सरना स्थल घेराबंदी योजना का शिलान्यास किया गया।





इसी प्रकार चतरा के मदरसा रसीदुलउलूम में अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण, सिमरिया प्रखंड के जामिया मजहरूल इस्लाम सिमरिया में अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण कुल 2 छात्रावास के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, चतरा के अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का, सिमरिया विधायक प्रतिनिधि, समाजसेवी नवल किशोर यादव समेत बड़ी संख्या में अन्य उपस्थित थे।