चतरा।सूबे के मंत्री सत्यानन्द भोगता ने शनिवार को चतरा सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित नियोजनालय कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेला सह भर्ती कैम्प का दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। अपने संबोधन में मंत्री भोगता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिलाकर मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत लाभ दिलाना व रोजगार से जोड़ना हेमंत सरकार की प्राथमिकता है। सरकार युवा युवतियों को पूरे राज्य में निशुल्क प्रशिक्षण करवा कर रोजगार से जोड़ रही है। बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध करा रही है। हेमंत सरकार बेहद संवेदनशील सरकार है। सभी के हितों का ख्याल रखने वाली सरकार है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इसका लाभ झारखंड के लोग उठा रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार भी कर रहे हैं जिससे रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं। कहा कि स्वरोजगार पर सरकार विशेष जोर दे रही है ताकि हर हाथ को काम मिल सके। सभी के जीवन में बदलाव आ सके। इस मौके पर नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार समेत विभिन्न निजी क्षेत्र के कम्पनियों के अधिकारी मौजूद थे।

.jpeg)



