प्रतिनिधि,चतरा। राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता से चतरा जिला तेजस्वनी परियोजना में कार्यरत कर्मियों का शिष्टमंडल ने मुलाकात की तथा अपने सेवा विस्तार, वेतन वृद्धि आदि को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। मंत्री सत्यानंद भोगता ने उनकी बातों पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इनकी समस्याओं से अवगत कराने का भरोसा दिलाया।





