पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।सोमवार को पंख एक नई दिशा ने मंदबुद्धि बच्ची को मिशनरीस में अपने प्रयासों से आश्रय दिलवाया।पंख एक नई दिशा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पिंकी गुप्ता की अध्यक्षता में संस्था के सभी सदस्य लगातार चार महीनों से 29 वर्षीय मंदबुद्धि लड़की जो टुंडी धनबाद की रहने वाली हैं उसे मिशनरीस में आश्रय दिलवाने की कोशिश में थे। सोमवार को संस्था को ये कामयाबी मिली।इस लड़की को रखवाने की सारी कागजी प्रकिया पूरी हो गई है।
संस्था की प्रेसिडेंट ने कहा आज हम लोग बहुत खुश है कि हम लोगों की मेहनत रंग लाई और अब इस मंद बुद्धि,अबनॉर्मल लड़की को रहने के लिए छत और तीनों वक़्त का खाना मिलेगा और वहां पर अच्छे से रहेगी।
इस मौके पर संस्था की सुषमा प्रसाद, नम्रता गुप्ता, गायत्री गुप्ता, कल्पना रंजन, मनीष गुप्ता, शशि शेखर गुप्ता आदि मौजूद थे।





