मकर संक्रांति व टुसू पर्व पर विधायक दीपक बिरुवा ने पुरनापानी में बांटा कंबल





पुरानापानी में टुसू पूजा पंडाल का विधायक दीपक बिरुवा ने किया उदघाटन





प्रतिनिधि,चाईबासा। मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व समिति पुरनापानी द्वारा आयोजित टुसू मां पूजा पंडाल का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुवा ने फीता काट कर किया। मकर संक्रांति और टुसू पर्व के अवसर पर विधायक दीपक बिरुवा के सौजन्य से स्थानीय वृद्ध वृद्धाओं के बीच कंबल वितरण किया गया।





इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राज तुबिद, टोन्टो प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष मुन्ना सुंडी, पंचायत समिति सदस्य अंजुमन कुंकल द्वारा कंबल बांटा गया। पूजा आयोजन समिति के पांडु कैतवार, साधुचरण पान, मनोज दास, गोपाल दास, बासुदेव प्रधान, श्याम दास, मकरध्वज नायक, परशुराम नायक, लोविन नायक, धनंजय नायक, शिव कुमार, मोहन नायक आदि की अहम भूमिका रही।