प्रतिनिधि,बलियापुर। रूबेला खसरा 18 अप्रैल से शुरू पीएचसी चासनाला के द्वारा मदर टेरेसा उच्च विधालय रांगामाटी में रूबेला खसरा का टीका 100 से अधिक बच्चों को दिया गया। सभी से अपील की है कि सभी बच्चे (9 माह से 15 वर्ष तक) को रूबेला खसरा का टीका अवश्य लगवाएं, ताकि हर एक बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहे।
पीएचसी चासनाला की ओर से एएनएम गीता कुमारी, सहिया रूबी कुमारी, ललिता कुमारी, राखी देवी और सुनीता देवी उपस्थित हुई ।शिक्षकों में प्रिया, रमेश, कुन्दन, हरेन्द्र आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।प्राचार्य राधे श्याम ने बच्चों के अच्छे स्वास्थय की कामना की।





