प्रतिनिधि,विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ मध्य भाग जिला परिषद सदस्य शेख तैयब अपने कार्य क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर काफी तत्पर रहते हैं। अपने कार्य क्षेत्र में हमेशा जनसरोकार से जुड़े हुए मुद्दों या फिर जनसमस्याओं के निदान हेतु प्रयासरत भी रहते हैं।इसी कड़ी में इस बार मध्य भाग जिला परिषद सदस्य शेख तैयब विद्यालयों से जुड़ी हुई समस्याओं का पत्र के माध्यम से डीएम एफटी फंड के द्वारा हजारीबाग के उपायुक्त को विष्णुगढ़ प्रखंड के तीन विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण कराने की मांग की है।





हजारीबाग के उपायुक्त को लिखे गए पत्र में मध्य भाग जिला परिषद सदस्य ने अपने जिला परिषद क्षेत्र के तीन ऐसे विद्यालय हैं,जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरय विष्णुगढ़, उच्च विद्यालय बरांई विष्णुगढ़ एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाटांड विष्णुगढ़ ,जिसमें चहारदीवारी का निर्माण कराना अतिआवश्यक है। इसके साथ ही मध्य भाग जिला परिषद सदस्य ने कहा है कि तीनों विद्यालयों के पास अपनी काफी जमीनें हैं। उक्त जमीन पर भूमि कारोबारियों एवं कुछ ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण भी किया जा रहा है। विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने तथा विद्यालय के किनारे सड़क होने की वजह से गाड़ियों की आवाजाही हमेशा होने के कारण दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है।जिसे विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए अबिलंब चहारदीवारी का निर्माण विद्यालय में कराना अनिवार्य है।