प्रतिनिधि,चाईबासा।प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोहरपुर हरि उरांव की अध्यक्षता में शनिवार को प्रखंड अंतर्गत संचालित संत अगस्तीन कॉलेज मनोहरपुर के बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक कर मतदान के महत्व के बारे में विस्तृत में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अध्ययनरत बच्चों को जानकारी देते हुए बताया गया कि जिनका भी जन्म 1 अक्टूबर 2005 से पहले हुआ है। वे प्रपत्र 6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं। साथ ही उनको बतया गया कि अपने परिवार के सदस्य या आस पड़ोस के लोग जिनका भी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है। वे भी प्रपत्र 6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं। बच्चों को प्रपत्र 6 भरने हेतु ऑनलाइन माध्यम और मोबाइल एप्लीकेशन वोटर हेल्पलाइन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।





