रांची।राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगम उरांव की उपस्थिति में आयोजित एक बैठक में कांके प्रखंड और ओरमांझी प्रखंड का महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन समिति का गठन किया गया।जिसकी अध्यक्षता रांची जिला अध्यक्ष शनि उरांव ने की।जबकि संचालन रांची जिला के प्रवक्ता सुकरा उरांव ने किया।





बैठक में सर्वसम्मति से कांके के निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष अमित कुमार मुंडा,सचिव बबलू उरांव,कोषाध्यक्ष राजेश उरांव सहित कार्यकारिणी सदस्यो में श्यामू उरांव, भुनेश्वर उरांव, मनोज उरांव, राहुल उरांव, रवि उरांव मनोनीत किए गए। वहीं,ओरमांझी प्रखंड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष दीपक मुंडा,सचिव रोपना मुंडा,संयुक्त सचिव मंजय बेदीया, संतोष उरांव,उपाध्यक्ष बिरसा उरांव,उप सचिव मंटू मुंडा शामिल किए गए।





मौके पर राष्ट्रीय सचिव संदीप उरांव, राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव शंकर उरांव, रांची जिला के मीडिया प्रभारी सुनील उरांव, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष स्मिता तिर्की, रांची जिला सचिव राकेश उरांव उपस्थित थे।