प्रतिनिधि,साहिबगंज।आगामी 14 फरवरी से आयोजित की जाने वाली श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ के सफल संचालन हेतु समिति की एक बैठक महाराजपुर स्थित गंगा घाट के यज्ञशाला में सियाराम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जहां सर्वसम्मती से बजरंगी महतो को यज्ञ कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में पंकज यादव और मंटू राय का चयन किया गया, जबकि सचिव के रूप में संदीप यादव (सन्नी), उपसचिव उदय साह, टुनटुन महतो, कोषाध्याक्ष कारू महतो, उप कोषाध्यक्ष मुन्ना यादव, मेला प्रभारी संजय साह और जयप्रकाश भगत को बनाया गया।
संयोजक मोहन मरांडी, केदारनाथ साह, विक्की गुप्ता, पंकज गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुकेश चौधरी, रोशन राम का चयन किया गया। कलश वितरण कार्यकर्ता के रूप में योगेंद्र मंडल, शिव कुमार चौरसिया, डिंपल राय, भण्डार प्रभारी सुकुल महतो, गंगा सिंह, बिल्लो चौरसिया, सुधीर मंडल, प्रिंस कुमार मोदी, नरेश महतो, समसुल अंसारी, पुजा प्रभारी डॉ. सियाराम सिंह, चंदन साह, भोला यादव को बनाया गया।
सदस्य के रूप में पिंटू ठाकुर, शिवम कुमार महतो, प्रेम कुमार, सुमित साह, राजा कुमार साह, उमेश स्वर्णकार, अमृत राज गुप्ता, गुड्डू पांडे, विष्णु गुप्ता, आसिफ खान, मंटू गुप्ता, प्रदीप साह, लक्ष्मण कुमार, शेखर कुमार, सागर महतो, कृष्णा महतो, विनोद महतो, विनोद शर्मा, कन्हैया मंडल, विवेकानंद पांडे, जलकुंभी नुनिया, जनार्दन महतो, बबलू कुमार दास, प्रदीप महतो, विजय महतो, मिथुन नूनिया को पदभार दिया गया है।





