प्रतिनिधि,चतरा। राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता और राज्यसभा के सांसद धीरज साहू रविवार को चतरा नगरपरिषद क्षेत्र के महुआ चौक स्थित मदरसा में पवित्र माह रमजान के मौके पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।
मंत्री सत्यानंद भोगता व सांसद धीरज साहू ने सभी उपस्थित मुस्लिम धर्मावलंबियों समेत पूरे प्रदेश के मुस्लिम धर्मावलंबियों को पवित्र रमजान की बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस दौरान उपायुक्त अबू इमरान, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश यादव, समाजसेवी साबिर हुसैन, मंत्री प्रतिनिधि हारून रशीद, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, पत्रकार नौशाद आलम,चन्द्रेश शर्मा, सत्येंद्र मित्तल व संजय कुमार समेत सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे।





