प्रतिनिधि,जमशेदपुर।उलीडीह थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती की निवासी उषा देवी ने गुरुवार एसएसपी प्रभात कुमार से मिलकर पड़ोसी आरोपी बेटा सूरज कुमार और मां उमा देवी के खिलाफ शिकायत की है। जिसमें कहा गया है कि कर्ज चुकाने के बाद भी आरोपी बेटी को उठाने की धमकी दे रहा हैं। साथ ही बीच रास्ते में रोककर वह धमकी भी देता है। जिसको लेकर मां उषा देवी ने एसएसपी से जान माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।





मामले में उषा देवी ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले पड़ोसी उमा देवी से दोस्ताना कर्ज के रूप में 30 हजार रुपए लिया था। वहीं कर्ज देने के कई माह बाद उसने कहा कि कर्ज का मासिक ब्याज 6000 रुपए देना पड़ेगा। इसके बाद भी नहीं वह ब्याज लगातार देती रही। जबकि पूरा पैसा चुकता होने के बावजूद अब उससे और 50 हजार रुपए की मांग की जा रही है। साथ ही नहीं देने पर उमा देवी का बेटा सूरज कुमार उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज कर बेटी को उठाने की धमकी देता है।