प्रतिनिधि,जमशेदपुर।मानगो डिमना चौक पर रविवार की संध्या भारी जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि टाइगर जयराम महतो द्वारा पदमदा सिद्धू कानू चौक से निकाली गई लंबी जुलूस के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान डिमना चौक पर सभी वाहनों को लगभग 20 मिनट तक रोककर रखा गया था।
जुलूस के चौक से निकलने तक वहां पर जाम की स्थिति बनी रही।जबकि जुलूस निकलते ही चालक वाहनों को पहले निकालने के चक्कर में डिमना चौक को ही चारो तरफ से जाम कर दिया। जिसका नतिजा यह हुआ कि पीछे के वाहन भी जाम में फंसे गए। वहीं सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर जाम को खाली करने की कोशिश करते हुए दिखी। दूसरी तरफ जाम में फंसे लोग उल्टे पुलिस को ही कोस रही थी। उनका कहना था कि अब तक पुलिस कहां थी। इसकी जिम्मेवार कौन है। जाम के कारण डिमना चौक से लेकर मानगो पुल तक गाड़ियां रेंगती हुई नजर आई। अंततः कड़ी मशक्कत के 4 घंटों बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिली।





