प्रतिनिधि,जमशेदपुर। विजया जाधव के आदेशानुसार मानगो नगर निगम कार्यालय में नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाने या पुराने का रिन्यूअल साथ ही टैक्स जमा करने सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान को लेकर परिवहन कार्यालय द्वारा दो दिवसीय कैम्प आयोजित किया गया है।कैम्प के पहले दिन 75 लोगों ने नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन किया। साथ ही लंबित टैक्स भुगतान को लेकर 4 आवेदन आये।





24 अप्रैल को भी मानगो नगर निगम कार्यालय में कैम्प आयोजित होगा। जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रजंन ने कहा कि दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरी क्षेत्र के लोगों को भी परिवहन कार्यालय आने जाने में अपना समय नहीं व्यर्थ करना पड़े। इस उद्देश्य से जिले में विभिन्न स्थानों पर परिवहन कार्यालय की टीम कैम्प कर रही है। उन्होंने जनसाधारण से अपील किया कि बड़ी संख्या में कैम्प में शामिल होते हुए अपनी समस्याओं का निराकरण कराए।