प्रतिनिधि,जमशेदपुर।मानगो नगर निगम द्वारा मंगलवार विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क के किनारे रखे गए बिल्डिंग मटेरियल ईंट, गिट्टी व बालू को सड़क के किनारे अतिक्रमण कर रखे गए लोगों से 25000 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही कई दुकानदारों को दुकान के अंदर सामान रखने की चेतावनी भी दी गई।
मुख्य सड़क के किनारे सामान रखने पर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होती है। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने अतिक्रमण अभियान प्रतिदिन चलाने का निर्देश भी दिया है। जिसके तहत अतिक्रमण कर रखे गए दुकानदारों से जुर्माना वसूलने का निर्देश भी दिया है। मौके पर नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, कार्यालय कर्मी राजेश कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।





