जमशेदपुर।मानगो थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ आजाद नगर कुली रोड चौड़ा लाइन मल्लिक स्टोर के पास रहने वाले राजा सनाउल हक उर्फ कमाल हक को गिरफ्तार किया है। साथ ही तलाशी के क्रम में पुलिस ने उसके पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के अलावा एक मोबाइल समेत ब्राउन शुगर बेचने से अर्जित नकद 7,450 रुपए भी बरामद किया है।
मामले में थाना प्रभारी विनय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि आजाद नगर क्रॉस रोड नंबर 2 के पास युवक द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है। जिसके बाद 19 दिसंबर की रात्रि 8:10 बजे पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। जिसपर पुलिस ने आरोपी राजा सनाउल हक उर्फ कमाल खदेड़कर पकड़ा। साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाने में एक मामला दर्ज कर मंगलवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।





