प्रतिनिधि,जमशेदपुर।मानगो थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की शाम मानगो मन्नान गली में छापेमारी कर मानगो गुरुद्वारा रोड सउदी टावर निवासी सोनू सिंह को 30 पुड़िया ब्राउन शुगर और स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी सोनू सिंह पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आया है।वह स्कूटी में ही ब्राउन शुगर बेच रहा था। उसके पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर के अलावा एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।





