प्रतिनिधि,बलियापुर। बलियापुर प्रखंड के उप प्रमुख आशा देवी ने जनप्रतिनिधियों एवं पद धारकों के मानदेय में विसंगति सुधार की मांग ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री से पत्र लिख कर की। उप प्रमुख आशा देवी ने मंत्री को पिछले कैबिनेट की बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के पदधारकों के सभी पदों के लिए जो मानदेय वृद्धि की गई है।उसमें आनुपातिक रूप से उप प्रमुख का मानदेय में वृद्धि नहीं की गई है। जिला परिषद अध्यक्ष के मानदेय में दो हजार, उपाध्यक्ष के ढाई हजार, प्रखंड प्रमुख के मानदेय में तीन हजार वृद्धि की गई है, परन्तु उप प्रमुख के मानदेय में केवल एक हजार वृद्धि की गई है। उप प्रमुख ने मानदेय वृद्धि को आनुपातिक रूप से समान वृद्धि करने की मांग करते हुए मानदेय छः हजार करने की मांग की गयी है।





