रांची।मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने राजधानी रांची के कचहरी रोड स्थित वेंडर मार्केट के सामने मंगलवार को निःशुल्क कैन्सर जांच शिविर का आयोजन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव विजयवर्गीय थे।अध्यक्ष द्वारा पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।सचिव श्वेता ने उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।





इस अवसर पर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि समर्पण शाखा जन सेवा के लिए हर समय तत्पर रहती है।उन्होंने शाखा को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।मौके पर मंडलीय उपाध्यक्ष सचिन मोतिका एवं मुख्यालय उपाध्यक्ष विशाल पाड़िया भी उपस्थित हुए।शाखा अध्यक्ष पूजा सरावगी ने कहा कि यहां कैंसर जांच के साथ साथ फ्री नेत्र जांच शिविर भी लगा है। काफी लोग आर्थिक तंगी के कारण जांच करवा नहीं पाते, इसलिए यह फ्री कैम्प लगाया गया है।





कार्यक्रम की संयोजिका ममता बोड़ा,राधा ड्रोलिया,कृष्णा अग्रवाल,प्रीति अग्रवाल ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।संयोजिका ममता और राधा ने बताया कि क़रीब सवा सौ लोगों ने अपनी जांच करवाया।मौके पर संस्थापक सुमिता लाठ,पूर्व अध्यक्ष कंचन सोमानी,सुमन जालान,ज्योति अग्रवाल,वर्तमान अध्यक्ष पूजा सरावगी,सचिव स्वेता भल्ला,कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया,संयोजिका ममता बोड़ा,राधा ड्रोलिया,प्रीति अग्रवाल,कृष्णा अग्रवाल,दीपिका मोतिका और अन्य सदस्य उपस्थित रही। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।