वाराणसी।स्कूल के दिनों के कई ऐसे मजेदार किस्से हैं जिन्हें याद करते ही चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है।बचपन के दिनों की खट्टी-मीठी यादें।ऐसा ही एक किस्सा है जब बच्चे स्कूल ना जाने की जिद करते हैं और उनके मां बाप गुरू जी को बताते थे।गुरू जी साथी बच्चों को भेजकर घर से जबरदस्ती टंगवा कर स्कूल मंगा लेते थे।आज कल सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है।जिसमें कुछ बच्चे एक बच्चे को टांग कर स्कूल ले जा रहे हैं।स्कूल के दिनों की ऐसी तमाम यादें हैं तो अपने आप में बेहद दिलचस्प और दिल को खुश करने वाली हैं। ऐसी ही एक शानदार याद को आईपीएस अफसर सुभाष दुबे ने ताजा किया है।आईपीएस दुबे ने सोशल मीडिया पर बच्चों की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर लोगों को अपने बचपन के दिन याद आ गए।
मास्टर जी द्वारा भेजी गई कमांडो फोर्स
आईपीएस अफसर सुभाष दुबे ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि बचपन में स्कूल में मास्टर जी द्वारा भेजी गई कमांडो फोर्स जो ना कोई बातचीत करती थी, ना ही कोई समझौता।इस तस्वीर में आठ मासूम बच्चे अपने एक साथी बच्चे को हाथ-पैर पकड़कर उठाएं हुए हैं। कुछ बच्चे स्कूल की ड्रेस और बैग भी टांगे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर आईपीएस दुबे को बचपन के वो दिन याद आ गए जब मास्टर साहब स्कूल के बच्चों को भेजकर घर जबरदस्ती स्कूल बुलवा लिया करते थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
आईपीएस अफसर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग इसे जबरदस्त तरीके से पसंद कर रहे हैं। ट्विटर पर शेयर की गई इस तस्वीर को खबर लिखे जाने तक 22 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। 2000 से ज्यादा रीट्वीट्स,जबकि करीब 500 लोग रिप्लाई कर चुके हैं।स्वराज सवेरा के एडिटर इन चीफ यूपी धनंजय सिंह ने लिखा कि बचपन के नटखट दिनों की यादें ताजा हो गई।गुरु जी की स्पेशल टास्क फोर्स।प्रवीण कुमार नाम के एक यूजर्स ने लिखा कि वो भी क्या दिन थे।रचित विश्वकर्मा नाम के एक यूजर्स ने लिखा कि इस दौर से गुजर चुका हूं,कई बार जब दोस्त पकड़ने आते थे तो उन्हें पकड़कर न ले जाने के लिए टॉफी बिस्किट का लालच भी देता था, पर वो पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पकड़कर ले जरूर जाते थे।
कौन हैं IPS सुभाष दुबे
सुभाष दुबे 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सुभाष दुबे सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। यूजर्स उनके पोस्ट को जमकर पसंद भी करते हैं।ट्वीटर पर उनके एक लाख 60 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। सुभाष दुबे अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं।यूट्यूब पर उनके साढ़े तीन लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। सुभाष दुबे रात में कभी मूंगफली बेचने वाले के पास पहुंचकर उसका हालचाल लेते हैं तो कभी काशी के गंगा घाट पर चाय बेचने वाले का हालचाल लेने पहुंच जाते हैं। सुभाष दुबे के ऐसे ही बहुत से काम है जिसकी वजह से लोगों के दिलों में मजबूत पैठ बन गई है।





